प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 दिसंबर को परिवर्तन रैली के तहत उत्तर प्रदेश के कानपुर में जनसभा करेंगे। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी लगातार पीएम मोदी की लोकप्रियता को भुनाने में लगी हुई है। मगर 19 को पीएम मोदी की कानपुर रैली की एक बहुत ख़ास बात है जो शायद किसी को नहीं पता होगी। हम आपको आज बताते है वह ख़ास बात जिसे जानकार आप भी चौंक जाएंगे।

5 लाख से ज्यादा आएगी भीड़ :

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली कानपुर के निराला नगर रेलवे ग्राउंड में होने वाली है।
  • इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों द्वारा अभी से सारी तैयारियां शुरू की जा चुकी है।
  • आज स्थानीय बीजेपी नेताओं ने रैली स्थल का दौरा कर उसका निरीक्षण भी किया।
  • इस रैली की ख़ास बात है कि इसी मैदान पर रैली करने की अनुमति पहले पीएम को नहीं मिली थी।
  • हालांकि यह 2014 के लोकसभा चुनावो के समय की बात है।
  • इजाजत न मिलने के बाद उन्होंने तब कल्याणपुर के इंद्रा पार्क में रैली की थी।

यह भी पढ़े : सपा सुप्रीमो के संसदीय क्षेत्र से पीएम मोदी के समर्थन में उठी आवाज!

  • हालांकि पीएम मोदी की यह रैली पहले 18 दिसंबर को होना प्रस्तावित था।
  • मगर पिछली कानपुर रैली को ध्यान कर इसे 19 कर दिया गया है।
  • निरालानगर का यह मैदान कानपुर का सबसे बड़ा मैदान है और यहाँ तक लोगो को आने में भी कोई समस्या नहीं होगी।
  • भाजपा नेताओं ने बताया कि जनता भी पीएम को सुनना चाहती है।
  • इसीलिये हमने रैली के लिए बड़े और सुविधाजनक मैदान का चुनाव किया है।

यह भी पढ़े : सरकार कालेधन और भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध- राजनाथ सिंह

[ultimate_gallery id=”33108″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें