उत्तर प्रदेश में आगामी 11 फरवरी से विधानसभा चुनाव शुरू हो जाएंगे। प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने है। इस चुनाव कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में केंद्रीय नेताओं का दौरा जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल लखनऊ के दौरे पर है। उन्होंने बीजेपी लखनऊ कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश की समस्याओं को उठाया। साथ ही प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
प्रदेश में धर्म के आधार पर मिल रही बिजली
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सपा और अखिलेश यादव पर कई सवाल खड़े किए।
- उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि प्रदेश में धर्म के आधार पर बिजली दी जा रही है।
- वहीं कई क्षेत्र अब तक इस स्थिति में है कि उन्हें चंद घंटे बिजली नहीं मिल रही है।
- प्रदेश सरकार हमेशा कहती है कि प्रदेश में बिजली नहीं है,
- केंद्र सरकार बिजली उपलब्ध नहीं करा रही है।
- जबकि हमारे स्तर से 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
- उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर घर में बिजली पहुंचे।
कानून व्यवस्था बदलहाल
- केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदलहाल है।
- आए दिन अपराध हो रहे है।
- प्रदेश सरकार अपराध और अपराधियों को रोकने में नाकाम रही।
किसानों पर ध्यान
- केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम किसानों के लिए काम कर रहे है।
- हमारी योजनाओं में किसानों पर खास ध्यान दिया गया है।
- आगे SMS के द्वारा किसान पंप को ऑन कर सकेगा, हमारी ऐसी योजना है।
- बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से कई वादा किया है।
- जिन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री @PiyushGoyal की प्रेस कांफ्रेंस pic.twitter.com/IkRMrysITf
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) February 9, 2017