केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता पीयूष गोयल शुक्रवार 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जिसके तहत पीयूष गोयल सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार के काम गिनाये और राज्य सरकार पर हमला बोला।

यूपी में व्यापारी भयभीत:

  • केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे।
  • इस दौरान ऊर्जा मंत्री सूबे की राजधानी लखनऊ पहुंचे थे।
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पार्टी कार्यालय लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, यूपी की कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी में व्यापारी वर्ग भयभीत है।
  • पीयूष गोयल ने आगे कहा कि, भाजपा व्यपारियों के साथ हरदम खड़ी है।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला:

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस में आगे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा-कांग्रेस के गठबंधन से प्रदेश के हालात और बिगड़ जायेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये गठबंधन भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ा है।

व्यापारी श्रवण साहू के घर जायेंगे केंद्रीय मंत्री:

  • पीयूष गोयल प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने के बाद व्यापारी श्रवण साहू के घर जायेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें