प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जिस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश के मुरादाबाद पहुंचे। जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित किया।

2009 के बाद मुरादाबाद आया हूँ:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, आज मुरादाबाद आने में मैं हिचक रहा था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मैं यहाँ 2009 के बाद आया हूँ।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, मुरादाबाद ने मुझे बहुत प्यार दिया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, 2014 में मुरादाबाद नहीं आ पाया था।
  • इसी में आगे पीएम ने कहा कि, मैंने दूर से अपना सन्देश भिजवाया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मुरादाबाद के पीतल की चमक हर घर में देखने को मिलती हैं।

बड़े प्रदेशों से गरीबी मिटाना लक्ष्य:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि, मैंने उत्तर प्रदेश से सांसदी का चुनाव गरीबी से लड़ने के लिए लड़ा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बड़े प्रदेशों से गरीबी मिटाना लक्ष्य है।
  • इसी में जोड़ते हुए पीएम ने कहा कि, बड़े प्रदेशों से गरीबी मिटायेंगे तो देश की गरीबी में कमी आएगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मैंने बनारस से चुनाव यूपी की गरीबी मिटाने के लिए लड़ा था।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, पहले बड़े राज्यों से गरीबी को खत्म करना होगा।

ये भी पढ़ें: ‘नोटबंदी’ और ‘भष्टाचार’ बने भाजपा का हथियार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें