उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सभी दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में रविवार 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सूबे के अलीगढ़ पहुंचे थे। जहाँ पीएम मोदी ने शहर के नुमाइश मैदान में रैली को संबोधित किया।

रोजगार की बात:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली में आगे प्रदेश के युवाओं के रोजगार पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, नौकरी पाने के लिए विशेष जाति में जन्म लेना जरुरी है क्या?
  • उन्होंने आगे महिला सुरक्षा पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सूरज ढलते के बाद क्या कोई बहन-बेटी अपने घर से निकल सकती है क्या?

यूपी में पुलिस के पास जाने से डरते हैं लोग:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, यूपी में जो परेशान होता है वो पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं करता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी को गुंडा-गर्दी से बचाइए।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, इन सरकारों को हटाइए बहन-बेटी की सुरक्षा हो जाएगी।

यूपी ने मुझे बहुत प्यार दिया है:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, यूपी ने मुझे बहुत प्यार दिया है।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, मुझे भी यूपी को बदलना है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी में पुलिस फरियादी को डंडे मारती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें