प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे थे, पीएम मोदी बहराइच में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली को संबोधित करने वाले थे। लेकिन, अत्यधिक कोहरे के चलते पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर बहराइच में नहीं उतर पाया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने लखनऊ से फोन पर बहराइच में जनसभा को संबोधित किया।

मौसम के कारण नहीं उतर सका हेलिकॉप्टर:

  • पीएम मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे।
  • जहाँ बहराइच जिले में पीएम मोदी को भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करना था।
  • लेकिन, कोहरे के कारण पीएम का हेलिकॉप्टर रैलीस्थल पर नहीं उतर पाया।
  • जिसके बाद पीएम मोदी ने लखनऊ से बहराइच जनसभा को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, ख़राब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं उतर पाया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आप सब ठण्ड में दूर-दूर से आये हैं, आपको प्रणाम है।
  • पीएम ने आगे कहा कि, मौसम का तकाजा है कि, हेलिकॉप्टर नहीं उतर पाया।

सपा-बसपा वाले एक ही भाषा बोल रहे हैं:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, सपा, बसपा और कांग्रेस वाले एक ही भाषा बोल रहे हैं।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ईमानदार भारत पाने के लिए देश कष्ट झेल रहा है- पीएम मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें