उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार 4 फरवरी को मेरठ में विजय शंखनाद महारैली का आयोजन किया था। इस दौरान विजय शंखनाद महारैली का संबोधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। यूपी चुनाव के प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली रैली है।

जिन्हें गुंडा बोला उन्हें टिकट दे दिया:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में आगे अखिलेश यादव पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, इस बार चुनाव में आपने देखा, जिन्हें खनन-माफिया कहा, गुंडा कहा उन्हें टिकट दे दिया।
  • पीएम मोदी ने आगे जानकारी दी कि, गरीबों को बीमारी में सरकार की तरफ से मदद मिले।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, इसके लिए केंद्र सरकार ने यूपी को 4000 करोड़ यूपी को दिया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इनके इरादे नेक नहीं हैं।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, जनता का हिसाब देने से ये लोग कतराते हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, बीमारी के कारण आर्थिक संकट पैदा हो जाता है, जिसके लिए केंद्र ने 7000 करोड़ दिये थे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन खर्च सिर्फ 2800 करोड़ ही हुए।

यूपी सरकार जवाब दे:

  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, यूपी सरकार बताये कि केंद्र अगर पैसा दे रहा है तो क्यों गरीबों को और बीमारों को पैसा नहीं मिलता था।
  • उन्होंने आगे पूछा कि, क्या बीमार की भी कोई जाति होती है क्या?
  • साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, हर चीज को वोटबैंक की तराजू से तौला जाता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें