प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 2 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर थे, जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन महारैली’ के कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

यूपी में विकास वनवास पर है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, यूपी में विकास 14 साल से वनवास पर है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आप लोगों ने मुझे यूपी से MP बनाया है, बहुमत की सरकार दी है।
  • साथ ही पीएम ने कहा कि, मेरी सोच सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए नहीं है।
  • इसी में जोड़ते हुए पीएम ने कहा कि, मेरी सोच हिंदुस्तान के सन्दर्भ में हैं।
  • “क्योंकि हिन्दुस्तान के विकास के लिए उत्तर प्रदेश का विकास करना पहला काम है”।

निरक्षरता, गरीबी, बीमारी मिटे:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, हम चाहते हैं कि, हिंदुस्तान से निरक्षरता, गरीबी, बीमारी मिटे।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, जब यूपी से ये सब कठिनाइयाँ दूर होंगी तो ये सपना पूरा होगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी का भाग्य बदलना है, यूपी को आगे बढ़ाना जरुरी है।
  • उन्होंने राजनीतिक पंडितों के लिए कहा कि, राजनीतिक दृष्टि की समझ रखने वाले लोग अलग हैं, उनका विवेक अलग हैं।
  • पीएम मोदी ने यूपी से अपील करते हुए कहा कि, आप सब कुछ सहन कर चुके हैं।
  • इसी में आगे पीएम ने कहा कि, एक बार अपने-पराये से ऊपर उठकर, जात-पात से ऊपर उठकर वोट दीजिये।

ये भी पढ़ें: अटल जी ने लखनऊ की भरपूर सेवा की है- प्रधानमंत्री मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें