उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सभी दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में रविवार 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सूबे के अलीगढ़ पहुंचे थे। जहाँ पीएम मोदी ने शहर के नुमाइश मैदान में रैली को संबोधित किया।

प्रदेश की जनता न्याय चाहती है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली में आगे समाजवादी पार्टी पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश की जनता न्याय चाहती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, तेज आंधी में छोटी उम्र का आदमी सहारा ढूंढता है।
  • अखिलेश यादव पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, यहाँ के सीएम भाजपा की आंधी में किसी को भी पकड़ लेते हैं।

ये आंधी किसी को नहीं टिकने नहीं देगी:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, ये आंधी किसी को टिकने नहीं देगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये 70 साल का हिसाब देना पड़ेगा।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 70 साल के पाप का हिसाब मांगने आया हूँ।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जहाँ कभी बेटी पैदा नहीं हुई वहां विधवा पेंशन लिया जा रहा है।
  • इसी में उन्होंने आगे पूछा कि, ये भ्रष्टाचार है कि नहीं?
  • अभी तो ये शुरुआत की है 40 हजार करोड़ रुपये चूहे चुपचाप खा जाते थे, उसको बचा लिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें