उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सभी दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में रविवार 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सूबे के अलीगढ़ पहुंचे थे। जहाँ पीएम मोदी ने शहर के नुमाइश मैदान में रैली को संबोधित किया।

भारत माता की जय से शुरू हुआ संबोधन:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 5 फरवरी को अलीगढ़ के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने नुमाइश मैदान में रैली को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत माता की जय से शुरू किया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, मैं कल भी उत्तर प्रदेश आया था।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, आज मैं फिर से यूपी आया हूँ।

अलीगढ़ वालों से शिकायत है:

  • पीएम मोदी ने अलीगढ़ रैली में कहा कि, मुझे अलीगढ़ वालों से शिकायत है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं जब 2014 के लोकसभा चुनाव में यहाँ आया था, तो मैदान आधा भी नहीं भरा था।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, आज मैं देख रहा हूँ कि, जहाँ तक नजर जा रही है लोग ही दिखाई दे रहे हैं।
  • रैली में उन्होंने आगे समाजवादी पार्टी पर हमला किया।

ये भी पढ़ें: तेज आंधी में छोटी उम्र का आदमी सहारा ढूंढता है- प्रधानमंत्री मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें