[nextpage title=”amit shah” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 325 सीटें जीतकर एक नया कीर्तीमान स्थापित कर दिया है। मगर 11 मार्च को नतीजे आये थे और अभी तक भाजपा ने मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं किया है। अब पीएम मोदी ने यह जिम्मेदारी भाजपा के एक ख़ास शख्स को दे दी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”amit shah2″ ]

केशव मौर्या करेंगे मुख्यमंत्री का चुनाव :

  • उत्तर प्रदेश में भाजपा की बहुमत में सरकार बनने का अब रास्ता पूरी तरह साफ़ हो चुका है।
  • इसी कारण से पीएम मोदी से मिलने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या गए हुए थे।
  • इसी मुलाकात में पीएम मोदी ने उन्हें एक बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है।
  • इस दौरान केशव मौर्या ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुछ बातें कही।
  • उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व अमित शाह ने उन्हें यूपी के मुख्यमंत्री के चेहरे का चुनाव की जिम्मेदारी दी हुई है।
  • केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि वे जल्द ही एक अच्छे मुख्यमंत्री का चुनाव कर उसे सबके सामने लायेंगे।
  • अब कयास लगाए जा रहे है कि केशव मौर्या के यूपी का मुख्यमंत्री बनने की संभावना ख़त्म हो गयी है।
  • हालाँकि इसके बारे में ठीक से तभी पता चलेगा, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें