उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार 4 फरवरी को मेरठ में विजय शंखनाद महारैली का आयोजन किया था। इस दौरान विजय शंखनाद महारैली का संबोधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। यूपी चुनाव के प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली रैली है।

जो खुद को नहीं बचा सकते वो यूपी को क्या बचायेंगे:

  • विजय शंखनाद रैली में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, जो खुद को नहीं बचा सकते हैं, यूपी क्या बचायेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी की सरकारों ने जनता का भला नहीं किया है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, इन्हें यूपी के भाग्य से कोई लेना देना नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये चुनाव घोटालों के खिलाफ भाजपा की लड़ाई है।

SCAM चाहिए या रोजगार चाहिए:

  • रैली में आगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, SCAM चाहिए या रोजगार चाहिए।
  • इसी में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, S= समाजवादी पार्टी, C= कांग्रेस, A- अखिलेश, M- मायावती।
  • उन्होंने आगे पूछा कि, आपको SCAM चाहिए या रोजगार चाहिये, SCAM चाहिए या विकास चाहिए।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, इनको यूपी का विकास नहीं करना है, ये जनता को लूटने का काम करते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें