उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी यूपी की सभी विधानसभाओ में परिवर्तन यात्राएं निकाल रही है। अभी तक उत्तर प्रदेश में परिवर्तन यात्रा के अंतर्गत 4 परिवर्तन रैलियाँ हो चुकी है जिनमें खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता को संबोधित किया था। अब इसी क्रम में बहराइच रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है।

11 दिसंबर को है पीएम मोदी की रैली :

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी का झंडा बुलंद करने के लिए पीएम मोदी लगातार रैलियाँ कर रहे है।
  • यूपी में भाजपा द्वारा पीएम की 6 रैलियाँ प्रस्तावित थी जिनमे से अभी तक हुई सभी 4 सफल रही है।
  • अब भाजपा पदाधिकारियों की नजर पीएम मोदी की 11 दिसंबर को होने वाली रैली में लगी हुई है।
  • पीएम मोदी की यह रैली झिंगहा घाट के पास बने मैदान पर होने वाली है।

यह भी पढ़े : भाजपा सांसद ने किया `बुआ-भतीजे` पर पलटवार!

  • बीते दिन पीएम मोदी की रैली की सफलता की कामना हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रैली स्थल पर पूजा और हवन का आयोजन किया।
  • इस दौरान मौजूद भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने बताया कि इस रैली में जन सैलाब उमड़ने वाला है।
  • आपको बता दें कि पीएम मोदी की परिवर्तन रैलीयों का समापन कानपूर में 19 दिसंबर को होगा।

यह भी पढ़े : शहीदों के परिजनों से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की मुलाकात!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें