उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की शुरुआत शनिवार 11 फरवरी से शुरू हो चुकी है। जिसके चलते सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार 15 फरवरी को सूबे के कन्नौज जिले में परिवर्तन संकल्प रैली का आयोजन किया है। परिवर्तन संकल्प रैली का संबोधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

12.30 बजे पहुंचेंगे प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है।
  • जिसके बाद सभी दल अन्य चरणों के प्रचार अभियान पर ध्यान दे रहे हैं।
  • इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने कन्नौज में परिवर्तन संकल्प रैली का आयोजन किया है।
  • जिसका संबोधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब 12.30 बजे कन्नौज में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
  • पीएम मोदी की यह रैली कन्नौज के गुरुसहायगंज के मिलिट्री ग्राउंड में आयोजित की गयी है।

यूपी चुनाव के तहत परिवर्तन रैलियां:

  • भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कन्नौज में प्रधानमंत्री मोदी की परिवर्तन रैली का आयोजन किया है।
  • गौरतलब है कि, यह सभी रैलियां भाजपा यूपी चुनाव के लिए शुरू किये गए कार्यक्रम परिवर्तन यात्रा के तहत की जा रही हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश चुनाव के तहत सूबे में एक के बाद ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें