पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 3300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

जैसे जैसे  चुनाव नजदीक आते है सभी राजनैतिक पार्टियाँ रैलियों के माध्यम से अपना अपना दम खम दिखाने के लिए मैदान में जुट गई यही उसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में डीएलडब्लयू से देश को विशिष्ट रेल इंजन की सौगात देने के बाद संत रविदास मंदिर में जाकर दर्शन पूजन भी किया।

  • इसके बाद बीएचयू में कैंसर अस्पताल का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने औढ़े का रुख किया।
  • जहां पर 3300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने औढे वाराणसी में जनसभा में भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया।
  • इसके बाद कहा कि काशी के अपने सभी बंधु बहिनी लोगन के प्रणाम बा।
  • हम सभी के आराध्य बाबा विश्वनाथ के चरणों में कोटि कोटि प्रणाम।
  • हर हर महादेव।  काशी के मेरे प्यारे भाइयों बहनों।
आतंकी हमले में शहीद काशी के वीर सपूत रमेश यादव को श्रद्धांजलि देता हूं: पीएम मोदी

सबसे पहले मैं पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद काशी के वीर सपूत रमेश यादव को श्रद्धांजलि देता हूं। उनके साथ काशी की जनता है। प्रतिनिधि होने के नाते आप सभी की भावनाओं का भी प्रतिनिधि हूं। अपनी जान न्योछावर करने वालों का कर्ज हमेशा रहेगा। उनका कर्ज चुकाने के लिए बाबा विश्वनाथ और मां गंगे से और आपसे आशिर्वाद मांगने आया हूं। स्वावलंबन के प्रतीक छत्रपति महराज की जयंती भी है।

  • पूरे राष्ट्र को शुभकामनाएं। उन्होंने वह राह दिखाई जिससे हमारे देश का मार्ग प्रशस्त हो सके।
  • उन्होंने कहा कि आज काशी में तीन हजार करोड से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया गया है।
डीरेका, सीर, बीएचयू में परियोजनाओं का किया शिलान्यास

डीरेका, सीर, बीएचयू में परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया। यहां भी सामान्य नागरिकों के जीवन को सरल और सुगम बनाने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया गया है। इसकी सभी को बधाई। काशी को नए भारत का नई उर्जा का केंद्र बनाने में हम सफल हुए हैं। ऐसे इंजन को हरी झंडी दिखाने का मौका मिला जो डीजल से चलता था अब बिजली से चलेगा। अब नए इंजन की ताकत भी डबल हो जाएगी। यह काम डीरेका में पहली बार हुआ है। पूरी दुनिया में ऐसा प्रयोग पहली बार हुआ।

  • मेक इन इंडिया के प्रयोग से भारतीय इंजीनियरिंग का लोका मनवाया है।
  • रेलवे को और सशक्त और गति बढाने में मदद मिलेगी।
  • डिजाइन और निर्माण से जुडे लोगों को बधाई देता हूं।
  • यह काम मेरी काशी और आपके बीच हुआ है।
  •  पीएम मोदी ने कहा कि संत रविदास जी के आशीर्वाद से न्यू इंडिया में बेईमानी के लिए, भ्रष्ट आचरण के लिए कोई स्थान नहीं।
ईमानदारो के साथ हमारी सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी मिलेगी: पीएम मोदी

ईमानदारी से जो आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए हमारी सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी मिलेगी। हम सभी भाग्यशाली हैं, जिन्हें गुरुओं, संतो और ऋषियों-मुनियों का मार्गदर्शन मिला। गुरुओं का ये ज्ञान और महान परम्परा ऐसे ही हमारी पीढ़ियों को रास्ता दिखाती रहे, इसके लिए भी हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। साथ ही पीएम ने कहा कि, बेनामी संपत्ति और कालेधन के खिलाफ हमारी लड़ाई और नोटबंदी से दूरगामी नतीजे निकले हैं।  उ

  • न्होंने कहा कि रेल की सूरत और सीरत बदलने का काम चार वर्षों में हुआ है।
  • देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस इसका बहुत बड़ा उदाहरण है।
  • इससे जुडी कई चिटठी आई है।
दशकों बाद ही सही मगर देश को विश्व स्तर की ट्रेन मिली

दशकों बाद ही सही मगर देश को विश्व स्तर की ट्रेन मिली है। इसका कुछ लोगों की ओर से मजाक बनाया गया है। लोग आहत हैं। मजाक उडाने की मानसिकता से देश के नागरिक नौजवान को सतर्क रहने की जरूरत है। बताइए वंदे भारत बनाने वाले इंजीनियरों से हमारा माथा ऊंचा हो रहा है। उनका अपमान करना उचित है क्या। क्या ऐसे मजाक उड़ाने वालों को माफ किया जा सकता है। उनको सजा मिलनी चाहिए कि नहीं।

  • ऐसे दौर में जब राष्ट्र निर्माण में जी जान से जुटे हैं तो नकारात्मकता से घिरे इन लोगों से निराश होने की जरूरत नहीं है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें