प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 2 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर थे, जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन महारैली’ के कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

राज्य सरकार जिम्मेदारी नहीं उठाती:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, किसान दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
  • इसी में पीएम ने आगे जोड़ा कि, जब बाज़ार में धान आये तो राज्य सरकार जिम्मेदारी नहीं उठाती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी सरकार में किसानों के धान को खरीदने का काम नहीं करती है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, विदेशों से धान न लाना पड़े, इसके लिए धान की खरीद की जिम्मेदारी राज्य सरकार को लेनी चाहिए।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये स्थिति बदलने के लिए परिवर्तन आवश्यक है, ये हमें मंजूर नहीं हैं।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, सपा और बसपा आपस में खेल रही हैं।

[ultimate_gallery id=”42170″]

दोनों दल मोदी के खिलाफ इकठ्ठा हुए हैं:

  • प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आगे सपा और बसपा को निशाने पर लिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा-बसपा दल के लोग पीएम मोदी के खिलाफ इकट्ठे हो गए हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मोदी हटाओ, मैं कहता हूँ, कालाधन हटाओ।
  • इसी में आगे पीएम ने जोड़ा कि, वो कहते हैं नोटबंदी हटाओ, मैं कहता हूँ भ्रष्टाचार हटाओ।

ये भी पढ़ें: यूपी की जनता परिवर्तन के लिए तैयार और परिवर्तन निश्चित है- पीएम मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें