प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 2 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर थे, जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन महारैली’ के कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में आगे बिना नाम लिए कांग्रेस पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, एक दल ऐसा है जो अपने बेटे को स्थापित करने के लिए पिछले 15 साल से कोशिश कर रहा है।

बसपा पर हमला:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के बाद बसपा पर हमला किया।
  • जिसमें पीएम ने कहा कि, दूसरा दल पैसे कहाँ रखे, इसकी चिंता में है।
  • इसी में जोड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, दूसरा दल पैसे को बचाने में लगा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पैसे को बचाने के लिए पूरी पार्टी लगी है, वो यूपी को क्या बचायेंगे।

[ultimate_gallery id=”42171″]

सपा पर हमला:

  • पीएम मोदी ने संबोधन में आगे समाजवादी पार्टी पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, तीसरा दल परिवार को बचाने के लिए लड़ रहा है।

भाजपा ही बचा सकती है:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में सपा, बसपा, कांग्रेस पर हमला किया।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, सिर्फ भाजपा ही उत्तर प्रदेश को बचा सकती है।

ये भी पढ़ें: एक अवसर हमें दीजिये, हम स्थिति बदलना चाहते हैं- प्रधानमंत्री मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें