प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रामलीला का मंचन देखने पहुंचेंगे, जिसके चलते प्रदेश में इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गयी है।
विरोधियों ने बताया राजनीतिक हथकंडा:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में रामलीला के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
- पीएम ऐशबाग के रामलीला ग्राउंड में रामलीला का मंचन देखेंगे।
- इसके अलावा पीएम मोदी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे।
- वहीँ पीएम मोदी के धार्मिक आयोजन में शिरकत के चलते सूबे की सियासत तेज हो गयी है।
- विरोधियों ने पीएम के कार्यक्रम को राजनीतिक हथकंडा कहा है।
- वहीँ कुछ लोग इसे उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं।
- विरोधियों का कहना है कि, चुनाव के चलते पीएम मोदी धार्मिक आयोजन का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं।
रामलीला की इस बात की थीम ‘आतंकवाद’:
- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा ने बताया कि, पीएम दिल्ली की बजाय लखनऊ में दशहरा मनाएंगे।
- दिनेश शर्मा ने आगे बताया कि, ऐशबाग रामलीला की थीम आतंकवाद है।
- वहीँ दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम को पूरी तरह से गैर-राजनीतिक करार दिया।
- उन्होंने कहा कि, कार्यक्रम का न्यौता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी भेजा गया है।
- दिनेश शर्मा ने यह भी बताया कि, कार्यक्रम में पीएम के साथ गृह मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे।
सपा ने कहा, राजनीतिक हितों के लिए धार्मिक आयोजन का इस्तेमाल:
- सपा ने पीएम के दौरे को राजनीतिक हितों के लिए धार्मिक आयोजन का इस्तेमाल करना बताया है।
- यह बात सपा के प्रवक्ता अशोक बाजपेयी ने कही।
- उन्होंने आगे कहा कि, पीएम का दशहरे पर लखनऊ आना न समझने वाली बात है।
- सपा प्रवक्ता ने कहा कि, पीएम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जाते तो औचित्य समझा जा सकता था।
- वहीँ उन्होंने आगे कहा कि, धार्मिक कार्यक्रम में पीएम का संबोधन भी समझ से परे है।
कांग्रेस का सुर सपा के साथ:
- पीएम मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर सपा और कांग्रेस के सुर एक ही हैं।
- कांग्रेस का भी यही कहना है कि, पीएम मोदी चुनाव के चलते धार्मिक मंच का राजनीतिकरण कर रहे हैं।
- कांग्रेस प्रवक्ता मारूफ खान ने कहा कि, सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करके सभी देशवासियों को गौरवान्वित किया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा सेना का पूरा क्रेडिट खुद लेने की कोशिश कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार