प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 11 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के दौरे पर आ रहे हैं, जिस दौरान पीएम मोदी बहराइच में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे। रैलीस्थल में पीएम मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।

रैली में पहुंचेंगे करीब 4 लाख लोग:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहराइच रैली के दौरान करीब 4 लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।
  • पीएम मोदी की रैली बहराइच रैली गांव विश्वरिया के सुहेलदेव मैदान में आयोजित की जाएगी।
  • रैली में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी है।
  • सुहेलदेव मैदान की क्षमता करीब 2 लाख है, वहीँ भाजपा का दावा है कि, मैदान में करीब डेढ़ गुना भीड़ आने की सम्भावना है।

पीएम के कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट जानकारी:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश बहराइच जिले में रविवार को परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • जिसके लिए पीएम मोदी करीब 12.30 बजे दिल्ली से लखनऊ के लिए विशेष विमान के तहत रवाना होंगे।
  • करीब 1.30 बजे पीएम मोदी लखनऊ के अमौसी एअरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
  • जहाँ से पीएम मोदी हेलिकॉप्टर के माध्यम से बहराइच के लिए रवाना होंगे।
  • पीएम मोदी करीब 1.55 बजे बहराइच पहुंचेंगे।
  • वहीँ करीब 2 बजे से पीएम मोदी जनसभा का संबोधन करेंगे।
  • करीब 3.10 बजे पीएम मोदी लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें: अलकायदा के हमले की आशंका के चलते किले में तब्दील हुआ बहराइच!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें