भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा है ग्राम स्वराज अभियान जनता की सरकार का जनता के दर पर पहुंचकर कृतज्ञता ज्ञापित करने का अभियान है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जनधन-वनधन और गोधन से ग्रामीण जीवन में बड़े बदलाव का रास्ता दिखाया। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के सीधे प्रसारण से गांव, गरीब और किसान सीधे तौर पर जुड़े, जो प्रधानमंत्री के संकल्प के साथ आगे बढ़कर गांव की तकदीर और तस्वीर बदलेगे।

मुख्यमंत्री खुद गांव-गांव में प्रवास कर रहे हैं:

डा0 पाण्डेय ने कहा कि सरकार के मुखिया और किसी दल के जनप्रतिनिधि जनसेवक की तरह जनता के दरवाजे पर पहुंच कर पूरी निष्ठा से जनसेवा का काम कर रहे हैं। यह भाजपा सरकारों की पहचान है कि वे गांव में गरीब की झोपड़ी तक जाकर उनकी समस्याओं को समाधान करे।

मुख्यमंत्री खुद गांव-गांव में प्रवास कर रहे हैं और रात्रि चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं का तत्काल निवारण कर रहे हैं। जनता सीधे अपनी बात मुख्यमंत्री और जन प्रतिनिधियों तक पहुंचा रही है और मौके पर ही समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। इस दौरान सहभोज का कार्यक्रम करके सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने और लोगों की परेशानियों का निवारण कराने के लिए दिन रात प्रयासरत हैं। सरकार और संगठन के इस शानदार समन्यवय से उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की बनने की तरफ तेजी से बढ चला है। इस प्रयास में जुटे मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि साधुवाद के पात्र हैं।

जमीनी विवाद में दे रहे थे धमकी, मंत्री बताकर चौकी इंचार्ज से की अभद्रता

जनता की समस्याओं का हो रहा निराकरण:

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा है कि ग्राम स्वराज अभियान के द्वारा मोदी जी गांव, गरीब, किसान, नौजवान, वंचित, शोषित की दहलीज तक संगठन और सरकार के एक-एक व्यक्ति को भेज रहे है। खुद मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्रीगणों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी भी गांव-गांव में पहुंच कर न सिर्फ चौपाल लगा रहे हैं बल्कि रात्रि प्रवास भी कर रहे हैं।

सहभोज का कार्यक्रम करके गांवों में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाने का काम किया जा रहा है यह एक अनूठा और कामयाब प्रयास है। डा0 भीम राव आम्बेडकर के जन्मदिन से प्रारंभ हुए ग्राम स्वराज अभियान के तहत रात्रि प्रवास और चौपाल के दौरान जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को भी बुलाया जा रहा है।

मोदी देश के सूरज और अखिलेश यूपी के फ्यूज बल्बः धर्मपाल सिंह

जनता की समस्याओं का तत्काल मौके पर ही निराकरण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के सामने ही अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए जनता की राय ली जा रही है। इसी दिशा में तमाम अधिकारियों के खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं बल्कि तमाम अधिकारियों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।

अंत्योदय ही हमारा लक्ष्य है:

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय ने कहा कि तपती धूप में मुख्यमंत्री, उनकी टीम सांसद, विधायक, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों की मदद का काम कर रहे हैं।

गेहूं क्रय केंद्र के औचक निरीक्षण से लेकर उज्जवला योजना के तहत के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन और चूल्हे बंटवाने का अभियान चल रहा है। सरकार और संगठन के तालमेल से दिन रात प्रदेश की जनता की सेवा की जा रही है। श्री पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी, बाबा साहब और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए रास्ते पर चल रही है और अंत्योदय ही हमारा लक्ष्य है।

चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र में ये वायदा किया था कि सरकार बनने के बाद अंत्योदय अर्थात समाज के आखिरी पांवदान पर खड़े व्यक्ति की तरक्की के लिए काम करेगी।

योगी का दलित के घर खाना खाना दिखावा: मायावती

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें