प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 19 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जिस दौरान पीएम मोदी ने कानपुर में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने रेलवे ग्राउंड में स्किल इंडिया संस्था का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद जनसभा को भी संबोधित किया।

नोटबंदी से पसीने छूट रहे हैं:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे सभा में नोटबंदी पर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, नोटबंदी के बाद से लोगों के पसीने छूट रहे हैं।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, नोटबंदी कालेधन के खिलाफ युद्ध है।
  • साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, कालाधन देश की बर्बादी के लिए मूल कारक है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी से पहले 100 की नोट को कोई नहीं पूछता था।
  • इसी में आगे पीएम ने कहा कि, नोटबंदी के बाद से गरीब लोगों और छोटे नोटों की पूछ बढ़ गयी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, 1000 और 500 के नोट बंद होने से 100 वालों की ताकत बढ़ गयी है।

एक निर्णय से खेल खत्म:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, नोटबंदी के एक निर्णय से कालेधन वालों को खेल खत्म कर दिया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कुछ लोगों को लगता था कि, बैंक में पैसे डाल दिए तो सफ़ेद हो गए।
  • इसी में आगे पीएम ने कहा कि, बस यहीं गलती कर बैठे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कालेधन से लड़ाई के खिलाफ अब हम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • इसी में पीएम ने आगे कहा कि, टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से पूरे देश में रेड मारी जा रही है और भारी संख्या में नोट बरामद हो रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें