प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नोटबंदी का फैसला लागू करने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र बनारस आ रहे है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आने पर लगी हुई है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है, ऐसे में पीएम मोदी का बनारस आना अपने आप में कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। मगर अब उनके बनारस आने के मकसद का पता चल गया है।

कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद :

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बनारस आना 22 दिसंबर को तय हो गया है।
  • इस दौरान वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें चुनाव जीत का मंत्र भी देंगे।
  • इसके पहले बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव भी आयोजित हो रहा है।
  • सूत्रों से खबर है कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले है।

यह भी पढ़े : वीडियो: ‘सरदार पटेल आयुर्वेद काॅलेज’ पर फर्जीवाड़े का आरोप!

  • पीएम मोदी अपने दौरे पर बनारस की 5 विधानसभा क्षेत्रो के कार्यकर्ताओं से सीधी मुलाक़ात करेंगे।
  • यह भारत के इतिहास में पहली बार होगा कि कोई पीएम पहली बार कार्यकर्ताओं से मिल रहा हो।
  • बनारस की भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गयी है।
  • भाजपा पीएम मोदी के आगमन के इस मौके को हर हाल में ख़ास बनाना चाहती है।

यह भी पढ़े : समाजवादी लोग भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें