प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं, जहाँ उन्होंने पिछले 700 साल से चली आ रही रामलीला का मंचन देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
भाजपा नेताओं के साथ, कई वीवीआईपी भी मौजूद रहे:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहुंचे।
- जहाँ उन्होंने लखनऊ के ऐशबाग के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन देखा।
- इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
- कार्यक्रम में कई वीवीआईपी समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।
- ऐशबाग रामलीला कार्यक्रम में सपा प्रमुख की बहू अपर्णा यादव भी मौजूद रहीं।
पीएम के संबोधन की ख़ास बातें:
- मंगलवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
- कार्यक्रम के संबोधन की शुरुआत पीएम नरेन्द्र मोदी ने ‘जय श्री राम’ के साथ की।
- जिसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
- पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, ये मेरा सौभाग्य है कि, आज मुझे इस अतिप्राचीन समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला है।
- उन्होंने आगे कहा कि, भारत का यह ऐसा भू-भाग है, जिसमें राम और कृष्ण का जन्म हुआ था।
- पीएम ने आगे कहा कि, ऐसी धरती पर दशहरे के पर्व पर आकर नमन कर पाना सौभाग्य की बात है।
- दशहरे के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, दशहरा अँधेरे पर उजाले का प्रतीक है।
- उन्होंने सभी मौजूद लोगों से रावण दहन के साथ ही अपने अन्दर की बुराईयों को भी जलाने की बात कही।
- पीएम ने कहा कि, दशहरे का मतलब ‘दस हरा’, जिसका मतलब अपने अन्दर की दस बुराईयों को समाप्त करें।
- उन्होंने ये भी कहा कि, अपने अन्दर के रावण को खत्म करके देश को आगे बढ़ाना है।