प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 19 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जिस दौरान पीएम मोदी ने कानपुर में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने रेलवे ग्राउंड में स्किल इंडिया संस्था का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद जनसभा को भी संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कानपुर में रैली को सम्बोधित किया।
  • पीएम मोदी ने भारत माता की जय के साथ संबोधन की शुरुआत की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं पिछले दिनों से उत्तर प्रदेश में जहाँ-जहाँ गया हूँ, मैं इतना कह सकता हूँ कि,
  • “उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है”।
  • उन्होंने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश का युवा बहुत मेहनती है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के युवा सशक्तिकरण के लिए सरकार ने कई काम किये हैं।
  • वहीँ जनसभा में लोगों की मौजूदगी पर पीएम ने कहा कि, लोग उत्तर प्रदेश में परिवर्तन के लिए इकठ्ठा हुए हैं।

सही मार्गदर्शन से युवा देश को आगे बढ़ा सकते हैं:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, युवाओं को अगर सही रास्ता दिखाया जाए तो वो देश को आगे बढ़ा सकते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पहले की सरकारों ने गरीबों के कल्याण की सिर्फ बातें की हैं।
  • इसी में पीएम मोदी ने जोड़ते हुए कहा कि, मेरी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें