भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 66वां जन्मदिन पूरे देश में उनके समर्थकों द्वारा मनाया जा रहा हैं। अपने जन्मदिन की शुरुआत मोदी जी ने सबसे पहले अपनी मां हीरा बा से आशीर्वाद लेकर की। सुबह 7 बजे वे सबसे पहले हेलिकॉप्टर से सीधे गांधीनगर पहुँच कर अपनी मां से मिले।

जोर शोर से मनाया जा रहा जन्मदिन :

  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी जगह-जगह उनका जन्मदिन मना रही हैं।
  • भारत के प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में भारत को एक अलग पहचान दिलाई है।
  • उनके जन्मदिन पर लखनऊ के आशियाना में पावर हाऊस चौराहा के सामने सामाजिक कार्य स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ।
  • इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी रहे।
  • इसके अलावा गरीबों मरीजों को फल वितरण, जनता में लड्डू मिष्ठान वितरण किया गया।

यह भी पढ़े : जन्मदिन की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने मां का आशीर्वाद लेकर की !

  • साथ ही श्री शनि जी एवं श्री हनुमान जी के मन्दिर में सुन्दर काण्ड का पाठ आयोजन भी किया गया।
  • सरदार पटेल पार्क में स्वतंत्र देव सिंह, विजय बहादुर पाठक और पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धीरज पाठक ने किया।
  • शहरों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी पीएम मोदी के जन्मदिन की धूम देखने को मिली।

यह भी पढ़े : वित्तीय वर्ष 2017 से जीएसटी लागू करना चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदी !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें