Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

युवाओं के लिए पीएम की मन की बात प्रेरणादायी : जिलाध्यक्ष

युवाओं के लिए पीएम की मन की बात प्रेरणादायी : जिलाध्यक्ष

अमेठी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ रविवार को मन की बात की। जिले में आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात की बड़े ध्यानपूर्वक सुना। ये मन की बात का 90वां एपिसोड था।

मिली जानकारी के अनुसार,मंडल के ‘मिश्रौली’ बूथ पर शक्ति केंद्र संयोजक के घर पर,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से एलईडी टीवी पर बड़े उत्साह के साथ पर सुना।
कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर मन की बात में अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करते हैं। यही कारण है कि देश भर में बहुत ही लोकप्रिय है। इससे समाज को नया आयाम तथा विभिन्न साकारात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहन मिलता रहा है।
मुसाफिरखाना मंडल के बूथों पर सुनी गई पीएम मोदी के मन की बात-
जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के निर्देशानुसार मुसाफिरखाना मंडल के बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। शक्ति केंद्र दादरा -बूथ संख्या 29 पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रसारित “मन की बात” कार्यक्रम को बड़े गौर से सुना। कार्यक्रम के बाद मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि यशस्वी और लोकप्रिय पीएम मोदी जी के मन की बात काफी प्रेरणादायी रहती है। प्रधानमंत्री जी मन की बात में देश के उत्थान की बात हमेशा से करते रहे हैं।

पीएम के बातों का अमल करने का लिया संकल्प-

इसी तरह भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पीएम के ‘मन की बात’ पूरे गंभीरता से सुनी और प्रधानमंत्री के बातों को अमल करने का संकल्प लिया.

Report – Ram

Related posts

गुजरात के बाद इस राज्य में सपा लड़ सकती है विधानसभा चुनाव

Shashank Saini
7 years ago

परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बयान- पद्मावत देखने के बाद ही पता लगेगा क्या गलत है, बिजनेस सबमिट से यूपी का विकास होगा, भ्रष्टाचार,गुंडागर्दी की कंट्रोल हुआ है, उद्योगपतियों ने यूपी का रुख किया, उद्योग लगने से देश में पहचान बनाएगा यूपी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

तस्वीरों मे देखिये लखनऊ के मौसम का मज़ा !

Mohammad Zahid
8 years ago
Exit mobile version