राजधानी के मलिहाबाद व नगराम (poisonous snake) थानाक्षेत्र में देर रात घर मे सो रही वृद्घा समेत दो युवकों व एक युवती को जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी लगने पर उसके परिजनों आनन-फानन में सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने जहर ज्यादा फैलने की बात कहकर ट्रामा सेंटर रेफर किया। जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी और एक युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

वीडियो: छेड़छाड़ से तंग 12वीं की छात्रा ने खुद को घर में किया कैद, स्कूल जाना छोड़ा

यहां सांप ने तीन को काटा, मचा हड़कंप

  • जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत मलिहाबाद के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी मनोज (37) अपने घर में रात को चारपाई पर सो रहा था।
  • जैसे ही वो चारपाई पर लेटा थोड़ी देर बाद अचानक सांप ने उसके हाथ में काट लिया।
  • मृतक की पत्नी ने बताया कि चीख पुकार सुनकर जब हम लोग कमरे में पहुंचे तो सांप निकल गया था।
  • परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मनोज को सीएचसी पर ले गए तो डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखते हुए ट्रामा रेफर कर दिया।
  • वहीं परिजनों का आरोप हैं कि ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने घंटों इलाज नहीं किया जिसके चलते मनोज की मौत हो गयी।
  • मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सहित तीन लड़कियां और एक लड़का हैं।
  • मनोज की मौत के बाद पूरा घर सदमे हैं।
  • सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
  • पत्नी ने बताया की मृतक के बाद घर मे उनका एक बेटा हैं जो कि एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं।

महिला अस्पताल से बच्चा चोरी, CCTV में कैद हुई चोरनी

  • वहीं दूसरी ओर मलिहाबाद के पुरवा गांव निवासी राजू पुत्र नन्हके उम्र करीब (27) रात को घर पर लेटा था। इस दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया।
  • सांप के काटने से वह चीखने लगा।
  • परिजन देर रात उसको (poisonous snake) लेकर निजी अस्पताल पहुँचे जहाँ उसने दम तोड़ दिया।
  • वहीं नई बस्ती धनेवा निवासी गीता पुत्री रामविलाश (22) रात को घर मे सो रही थी, तभी सर्प ने काट लिया।
  • जिसे घर वालो ने तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

जावेद हबीब हेयर सैलून पर गौ रक्षाकों ने किया हमला

नगराम में बुजुर्ग की सांप काटने से मौत

  • वहीं नगराम के बहरौली का मजरा नेहरू नगर निवासी एक लगभग 80 वर्षीय बृद्धा राम कली की शुक्रवार देर शाम जहरीले सांप के डसने से मौत हो गयी।
  • महिला घर के दरवाजे से कोठरी के अंदर पड़ी चारपाई पर सोने जा रही थी।
  • मालूम हो कि बहरौली निवासी बिजय बहादुर कुरील काफी अर्से से परिवार सहित मकान बनाकर नेहरू नगर मे रहते हैं।
  • उन्ही के साथ उनकी बिधवा मां राम कली (80) भी रहती थीं।
  • बिजय बहादुर के अनुसार उनकी मां चलने फिरने मे असमर्थ थीं तथा हाथों के सहारे घिसट कर चलती थी।
  • जो देर शाम घर के बाहर से कोठरी के अंदर जाते समय दरवाजे पर पहुंचते ही दांये हाथ की हथेली के ऊपर जहरीले सांप ने डस लिया।
  • बृद्धा के शोर मचाने पर (poisonous snake) पहुंचे परिजन एवं पड़ोसियों द्वारा निजी साधन से उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी।

इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता को धमकाया दी गालियां, ऑडियो वायरल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें