उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक लड़की को बिंदास जीने की सजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। वजह सिर्फ इतनी थी कि गाँव के कुँआ पूजन में भाई की बंदिश के बाबजूद बहिन ने डांस किया था।
क्या था पूरा मामला ?
- इसके बाद भाई ने बहिन को खेत में ले जाकर मार डाला।
- पुलिस ने 5 दिन में केस की गुत्थी सुलझाई और आरोपी भाई को अरेस्ट कर लिया है।
- 7 सितंबर 2016 को बुलंदशहर के जमरऊ गाँव के एक खेत में एक युवती की लाश मिली थी।
- शिनाख्त में पाया गया कि लड़की गाँव के ही धर्मवीरसिंह की बेटी कविता थी।
- पहले तो कविता के घरवाले कातिल की गिरफ्तारी की माँग को लेकर अड़ गये।
- लेकिन शाम तक मामला बदल गया।
- पुलिस ने जब कातिल के सुराग तलाशे तो हत्यारा कहीं और नही, घर में छुपा बैठा था।
- गाँववालो से मिले सुराग और तफ्तीश के आधार पर पुलिस ने कविता के भाई सोनू को अरेस्ट किया तो हत्याकांड का खुलासा हो गया
- सोनू ने पुलिस को बताया कि उसने बहिन को पड़ोस में हुए कुँआ पूजन के कार्यक्रम में नाचने के लिए मना किया था।
- लेकिन वह नही मानी।
- केवल इतनी सी वजह कविता की मौत का कारण बन गयी।
- पुलिस की तफ्तीश में ये भी पता चला कि कविता बेहद बिन्दास जिंदगी जीने वाली थी।
- और लड़कियो की तरह उसमें झिझक कम थी।
- गाँव के कई हमउम्र लड़के उसके दोस्त थे जिससे घरवालो को समाज में बदनामी का सामना करना पड़ता था।
- फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट करके जेल भेज दिया है।
- एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि बहन की हत्या के आरोप में मृतक के भाई को अरेस्ट किया गया है।
- आरोपी सोनू ने बताया कि उसकी बहन का चरित्र अच्छा नही था।
- जिस कारण उसने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।