उत्तर प्रदेश में पुलिस और अराजक तत्वों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, ताजा घटना सूबे के देवबंद इलाके की है।

पुलिस पर किया गया पथराव:

  • हाल ही में मथुरा में पुलिस और अतिक्रमणकारियों के बीच मुठभेड़ में दर्जनों लोग मारे गये थे और सैकड़ों घायल हुए थे।
  • सूबे में पुलिस और अराजक तत्वों के बीच मुठभेड़ के सिलसिले रुक नहीं रहे हैं।
  • यह घटना सूबे के सहारनपुर जिले के देवबंद की है।
  • जहाँ पुलिस मोहम्मद साजिद को पकड़ने के लिए गयी थी।
  • जो करीब 1.62 लाख रुपये की डकैती का प्रमुख आरोपी है।
  • मीडिया सूत्रों के अनुसार, साजिद को पकड़ने गयी पुलिस पर गांव के लोगों और आरोपी के रिश्तेदारों ने पुलिस पर पथराव किया।
  • जिसके कारण आरोपी साजिद मौके से फरार हो गया।
  • पुलिस ने पथराव करने वालों में से 2 आरोपियों को पकड़ लिया है।
  • मीडिया सूत्रों के मुताबिक, भीड़ द्वारा किये गए पथराव में करीब 5 सिपाही घायल हो गए हैं।
  • सीओ योगेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि, मोहम्मद साजिद डकैती का प्रमुख आरोपी है, हमें ये जानकारी मिली थी कि वो यहाँ है और जब पुलिस यहाँ दबिश देने आये तो गांववालों और उसके रिश्तेदारों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया और साजिद इस अफरा-तफरी में भाग निकला।
  • एसओ देवबंद वीपी सिंह ने जानकारी दी कि, साजिद के भागने के बाद हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमे साजिद के पिता शामिल हैं, उनके द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया जिसके तहत उनपर आईपीसी की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
  • झड़प में घायल सिपाहियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें