उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 40 कि‍लो सोना लूटकांड का आरोपी एसटीएफ कांस्‍टेबल अब पकड़ा जा चुका हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की मामूली वेतन पाने इस कांस्‍टेबल के पास लखनऊ में 60 लाख रुपए का आलीशान फ्लैट है। इस  फ्लैट में हर तरह की सुख-सुवि‍धा और लग्‍जरी सामान मौजूद है। उसकी गिरफ्तारी के लि‍ए जब पुलि‍स ने रेड कि‍या तो उसकी शानो-शौकत देखकर वो भी दंग रह गई।

एक साधारण से  कांस्‍टेबल के पास है  60 लाख रुपए का आलीशान फ्लैट

  •   लखनऊ का रहने वाला सुशील पचौरी एसटीएफ में कांस्टेबल था।
  •  उस पर आरोप है कि‍ 7 साल पहले उसने जेल रोड पर 40 किलोसोना  लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।
  •  बाराबंकी में उसने पांच किलो सोना लूटा था। इसके बाद उसे बर्खास्‍त कर दिया गया था।

ये भी पढ़े-राजधानी में 27 लाख की चोरी, हाई प्रोफाइल लड़कियां निकलीं चोर!

  •  कोर्ट के आदेश पर वह दोबारा बहाल हुआ और सेल्स टैक्स विभाग में तैनात था।
  • कांस्टेबल सुशील पचौरी का परिवार लखनऊ के त्रिवेणी नगर में रहता है।
  • लखनऊ स्‍थि‍त महानगर के पार्क अपार्टमेंट में उसने करीब 60 लाख रुपए कीमत की फ्लैट खरीदी है।
  • वह यहीं रहता था। उसे पकड़ने के लि‍ए पुलि‍स ने यहां रेड कि‍या।
  • पुलि‍स की रेड टीम ने देखा कि‍ वहां करीब एक लाख रुपए कीमत की फ्रि‍ज, 70 हजार रुपए का लग्‍जरी बेड, महंगे फर्नीचर और हर तरह की सुख-सुविधा की चीजें मौजूद थीं।
  •   पुलि‍स की रेड टीम ने देखा कि‍ वहां करीब एक लाख रुपए कीमत की फ्रि‍ज, 70 हजार रुपए का लग्‍जरी बेड, महंगे फर्नीचर और हर तरह की सुख-सुविधा की चीजें मौजूद थीं।

ये भी पढ़े-लखनऊ के फाइव स्टार होटल ताज से चोरी हुआ अनूप जलोटा की बहू का हीरे का हार।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें