यूपी के अलीगढ़ जिला में मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने जब शराब के ठेके का विरोध किया तो उसे पुलिसकर्मियों ने खदेड़ दिया। महिला पुलिसकर्मियों ने सरेराह बुजुर्ग महिला से बदसलूकी की। महिला से खींचतान करने से बुजुर्ग महिला के तन से कपड़े उतर गए। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने महिला के अंगों को ढका। बुजुर्ग महिला को शराब के ठेके का विरोध करना अपनी अस्मत पर भारी पड़ा। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ये वीडियो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दोदपुर का बताया जा रहा है। वीडियो कब का है इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। इस मामले में जिम्मेदार कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अलीगढ़ में शराब के ठेके का विरोध कर रही महिला को बीच सड़क पर किया निर्वस्त्र

ये भी पढ़ें- लखनऊ में फर्जी आईजी गिरफ्तार, पुलिस अधिकारियों से करता था वसूली

ये भी पढ़ें- कुशीनगर हादसे में 13 लोगों की मौत, ये है मृतकों के नामों की सूची

ये भी पढ़ें- #कुशीनगर: मृतकों में एक ही परिवार के कई बच्चे शामिल, FIR के निर्देश

ये भी पढ़ें- महिला पुलिस इंस्पेक्टर के पीछे पड़ा युवक, रात में करता है परेशान

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 दिनों में 34 रैलियों को करेंगे संबोधित

ये भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा सप्ताह: हर 28 मिनट में एक व्यक्ति की हो रही मौत

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें