पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,अवैध शस्त्र बनाने वाले संचालक पुलिस की गिरफ्त में

  • क्राइम ब्रान्च व थाना रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • अवैध असलाहों की फैक्ट्री के संचालक के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ़्तार कर लिया |
  • 1500 से 2000 रूपये तक बेचते थे प्रत्येक तमन्चा।
  • जनपद फिरोजाबाद के अतिरिक्त आस-पास के जनपदों में भी है नेटवर्क फैला रखा है।।
  • श्रीमान पुलिस महानिदेशक, महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में अवैध असलाह एवं अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री के साथ-साथ अवैध असलाहों के तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।।
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सचिन पटेल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी, नगर के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारी एवं क्राइम ब्रान्च प्रभारी प्रवीन्द्र कुमार मय टीम को इस सम्बन्ध में ठोस सूचना संकलित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
  • दिनांक 31.12.2018 को प्रभारी क्राइम ब्रान्च प्रवीन्द्र कुमार को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि रैपुरा से चनौरा रोड पर जाने वाले रास्ते के किनारे नगर निगम की खली पडी़ जमीन पर 02 व्यक्ति अवैध असलाह की फैक्ट्री का संचालन कर अवैध असलाहों का निर्माण कर रहे हैं |
  • उक्त सूचना पर प्रभारी क्राइम ब्रान्च द्वारा थाना प्रभारी रामगढ़ कुलदीप सिंह को अवगत कराते हुए स्वंय मय टीम के मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पंहुचे तो देखा कि नगर निगम की खाली पडी़ जमीन पर गड्डे में शीशम के पेड़ के नीचे बैठे 02 व्यक्ति अवैध असलाह बनाने का कार्य कर रहे हैं
  •  उक्त व्यक्तिओं द्वारा पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया गया किन्तु पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुऐ दोनों व्यक्तिओं को पकड़ लिया गया
  • पकडे़ गये व्यक्तिओं से बरामदशुदा बने-अधबने असलाह एवं असलाह बनाने के सामान के बारे में पूछा गया तो बताया कि ये सामान हम लोगों का ही है और ये असलहे भी हमारे द्वारा ही बनाये गये हैं
  •  इसलिये हम लोग पुलिस द्वारा पकडे़ जाने के भय से भागने का प्रयास कर रहे थे
  • अवैध असलाह बरामद होने एवं अवैध असलाहों की फैक्ट्री के संचालन के सम्बन्ध में थाना रामगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार किया गया अभियुक्तः-
  • 1. नितिन कुमार पुत्र राधाकृष्ण यादव, नि0-ग्राम-धीरपुर, थाना-नगला सिंघी, फिरोजाबाद।
    2. राहुल पुत्र महेश चन्द्र, नि0-रविदास नगर, सैलई, थाना-रामगढ़, फिरोजाबाद।
बरामदगीः-

1. अवैध तमन्चा 315 बोर -04 अदद।
2. अवैध पोनिंया 315 बोर -02 अदद।
3. अवैध तमन्चा 12 बोर -01 अदद।
4. अधबना तमन्चा 12 बोर -01 अदद।
5. अधबने अन्य तमन्चा -04 अदद।
6. खोखा कारतूस 315 बोर -05 अदद।
7. खोख कारतूस 12 बोर -02 अदद।
8. तमन्चा बनाने के उपकरणः- 03 प्लास, 02 रेती, 02 पेचकस, 01 आरी मय ब्लेड, 01 सुराख करने की मशीन, 01 हथोड़ा, 02 सडासी, 02 छैनी, 04 रौड, 05 लोहे की पत्ती, 01 पंखा, 01 बाट 05 कि0ग्रा0, 02 स्प्रिंग एवं अन्य असलाह बनाने के उपकरण ।

 

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें