चीनी मिल परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सुबह सर्वर खराब होने से काफी भीड़ लग गई। दोपहर में कामकाज शुरू हुआ तो अफरा तफरी की स्थिति थी।

क्यों पैसे की जगह मिली लाठियाँ :

  • इसी दौरान मौके पर मौजूद दो सिपाहियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी शुरू कर दी।
  • जिससे भगदड़ मच गई।
  • सिपाहियों की कार्रवाई में छह बैंक उपभोक्ता घायल हुए हैं।
  • एक उपभोक्ता का सिर फट गया।
  • उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
  • इस मामले में उपभोक्ताओं ने सिपाहियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
  • एसओ ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
  • प्राप्त समाचार के अनुसार जरवलरोड थाना अंतर्गत बाजार से कुछ दूरी पर स्थित जरवलरोड चीनीमिल परिसर में पंजाब नेशनल बैंक स्थापित है।
  • सुबह नौ बजे बैंक का सर्वर अचानक डाउन हो गया।
  • जिसके चलते बैंक का कामकाज ठप था।
  • सुबह 10 बजे से बैंक के ग्राहक लेनदेन के लिए पहुंचने लगे।
  • लेकिन सर्वर डाउन होने से सभी निराश हो गए।
  • उपभोक्ता नेटवर्क आने का इंतजार कर रहे थे।
  • इसी दौरान 01:10 मिनट के आसपास सर्वर दुरुस्त होने पर बैंकिंग कार्य शुरू हुआ।
  • अफरा तफरी मच गई।
  • इस पर बैंक प्रबंधक हरीशचंद्र चौरसिया ने बैंक के बाहर ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को बुलाकर भीड़ नियंत्रित करने को कहा।
  • सिपाही अमित कुमार व कमलेश गौड़ ने लेनदेन के लिए खड़े ग्राहकों को समझाने बुझाने के बजाये लाठियां भांजनी शुरू कर दी।
  • जिससे भगदड़ मच गई।
  • सिपाहियों के लाठीचार्ज में हंसरामपुरवा निवासी ननकू (५५) पुत्र लल्लन का सिर फट गया।
  • इसके अलावा सत्यदेव सिंह, अमजद अली, राजेश कुमार, मनोज कुमार समेत छह ग्राहक घायल हो गए।
  • चीख पुकार मच गई।
  • मौके पर मौजूद भीड़ सिपाहियों के प्रति आक्रोशित हो गए।
  • तनाव की स्थिति बन गई।
  • बैंक कर्मियों ने किसी तरह सभी को समझा बुझाकर शांत किया।
  • लहूलुहान ननकू को सीएचसी पहुंचाया गया।
  • अन्य घायलों का उपचार निजी चिकित्सकों के यहां हुआ।

थानाध्यक्ष अनिल यादव का बयान :

  • इस मामले में घायल ननकू व अन्य उपभोक्ताओं की तरफ से लाठीचार्ज करने वाले दोनों सिपाहियों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी गई है।
  • सूचना पाकर थानाध्यक्ष अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों की लाइन लगवाई।
  • तब दोपहर बाद लेनदेन शुरू हो सका।
  • थानाध्यक्ष ने बताया कि भीड़ अधिक होने के चलते समस्या हुई है।
  • सिपाहियों के खिलाफ उपभोक्ताओं ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें