हरदोई में तैनात पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त

-पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी सेवानिवृत्त
-अशोक कुमार पाण्डेय भी हुए सेवानिवृत्त
-पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मियों का हुआ विदाई समारोह
-एसपी ने सुखमय जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी

हरदोई में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मियों का भव्य विदाई समारोह आयोजन कर सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी,निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय दरोगा देवनाथ अयोध्या प्रसाद द्विवेदी योगेश कुमार सिंह रामनरेश यादव रामबदन यादव व मो0 आसिफ के साथ मुख्य आरक्षी रामसिंह,अमर नाथ गौड़,अखिलेश कुमार,शिव गोविंद सिंह,आरक्षी रामेंद्र प्रताप सिंह,उर्दू अनुवादक अनीस अहमद अपनी-अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए।इस अवसर पर पुलिस लाइन हरदोई सभागार कक्ष में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।एसपी राजेश द्विवेदी द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र, माल्यार्पण, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Report:- Manoj

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें