उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में एक लाख से ज्यादा ग्रामीणों और शहरी लोगों को अपनी सेवा प्रदान कर प्रदेश के 22 करोड़ लोगों का विश्वास डॉयल 100 पर बना हुआ है। डॉयल 100 के पास 3200 गाड़ियां बेहद हाईटेक गाड़ियां उपलब्ध हैं, जो अपनी तत्काल सेवा में तैयार रहती हैं। यूपी 100 ने पिछले एक साल में 47 लाख से अधिक सूचनाओं का निवारण किया है। इनमें 13 लाख विवादों में आवश्यक कार्रवाई, 3 लाख से अधित सड़क दुर्घटनाओं में मौके पर सहायता प्रदान कर सैकड़ों लोगों की जान बचायी गयी। जबकि 1000 से अधिक लोगों की आत्महत्या के प्रयास से भी इस सेवा ने बचायी। इस सेवा ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सेवा कर सुर्खियां भी बटोरी हैं। इनमें कुछ घटनाएं ऐसी हैं जिनमें परिवार से बिछड़े हुए कई लोगों को उनके परिवार से मिलाकर उनके चेहरे पर खुशियां पुलिसकर्मियों ने लौटायी। इतना ही नहीं इस सेवा ने परेशानी और मुसीबत में फंसे हुए बेजुबान असहाय पशुओं की सहायता कर उनकी जान बचाकर बचाने का भी नेक काम किया है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]ईमानदार पुलिस ने महिला की ज्वैलरी भी लौटाई[/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, ताजा मामला चिनहट थाना क्षेत्र स्थित कठौता झील का है। यहां एक महिला के झील में कूदने की सूचना पाकर मौके पर फौरन पहुंची पीआरवी 0509 की टीम ने बेहद सराहनीय कार्य किया है। पुलिसकर्मियों ने कठौता झील में डूब रही महिला की जान बचाने के लिए रस्सी और बांस की बल्ली का उपयोग किया। कमांडर एचसीपी शिव कुमार सिंह, सब कमांडर प्रदीप कुमार और चालक सूर्य नारायण पांडेय ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को झील से सकुशल बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचा ली। इतना ही नहीं ईमानदार पुलिसकर्मियों ने महिला के शरीर से टूट कर गिरी ज्वैलरी भी चिनहट पुलिस के सुपुर्द कर दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। थाना प्रभारी चिनहट राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला घरेलू कलह के चलते कठौता झील में जान देने के लिए कूद गई थी। महिला को उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें