राजधानी के अलीगंज इलाके में एसिड अटैक का आरोप लगाने वाली पीड़िता की हालत में सुधार हुआ है। वही पुलिस को न तो कोई तहरीर मिली है न ही सबूत। डॉक्टर द्वारा मौखिक रिपोर्ट में बताया गया है की महिला 10 परसेंट जली है एसिड अटैक से।
डॉक्टरों की मौखिक रिपोर्ट में पीड़िता संदेह के दायरे में
- डॉक्टरों ने बताया ज्वलनशील पदार्थ से जलने की पुष्टि हुई है .
- 10-12 परसेंट तक जली है महिला .
- मौखिक रूप से डॉक्टर ने बताया की ज्वलनशील पदार्थ जलमिश्रित था .
पुलिस की जाँच में कोई सबूत नहीं अटैक का
- एसएसपी ने बताया कि महिला करीब 10 फीसदी झुलसी है।
- घायल की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
- उन्होंने बताया कि महिला पर एसिड अटैक की घटना संदिग्ध लग रही है।
- रविवार को घटना स्थल की छानबीन करने एफएसएल टीम पहुंची थी।
- उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान घटना स्थल पर तेजाब के निशान नहीं मिले हैं।
- जानकारों की मानें तो महिला पर एसिड फेके जाने पर उसकी कुछ बूंदे जमीन या फिर आस-पास की दिवारों पर जरूर गिरी होंगी।
- जांच पड़ताल में ऐसा कुछ नहीं पाया गया है।
- स्थानीय लोगों और हास्टल की अन्त:वासी महिलाओं से भी पूछताछ की गई है।
- घण्टों पूछताछ के बाद भी किसी ने एसिड अटैक की वारदात नहीं कबूली है।
- महिला की सुरक्षा में हास्टल के गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि वह शाम के समय वहीँ मौजूद था।
- हास्टल के अन्दर कोई पुरूष अन्दर गया ही नहीं है।
पुलिस द्वारा रिहर्सल में भी आरोप साबित नहीं हो पाए
- रिहर्सल में सिपाही ने खुद दीवार को फांद कर देखा।
- एसिड अटैक की वारदात को अंजाम देकर तत्काल वहां से भागना भी संभव नहीं है।
- हालांकि एसिड से महिला के चेहरे का दाहिना हिस्सा और सीना झुलसा हुआ है।
- इस पर एसएसपी ने बताया कि महिला पर एसिड किन परिस्थितियों पर गिरा जांच की जा रही है।
- महिला का शरीर तो झुलसा है, लेकिन उसके कपड़े सही सलामत हैं।
- ऐसे में मामला पर संदेह गहराता जा रहा है।
एनजीओ ने भी झाड़ा पल्ला
- कुछ माह पूर्व मोहनलालगंज में चलती ट्रेन में महिला को अज्ञात बदमाश एसिड पिलाकर भाग निकले थे।
- सनसनी वारदात से मामला बहुचर्चित हो गया था।
- महिला को इलाज के लिए ट्रामा सेण्टर में भर्ती कराया गया था।
- उससे मिलने तत्कालीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वंय पहुंचे थे।
- उन्होंने हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया था।
- इस दौरान एक एनजीओ महिला के सपोर्ट में उतर आई थी।
- उक्त एनजीओ पीडि़त महिला की हर संभव मदद कर रही थी।
- एसएसपी ने बताया कि शनिवार की शाम हुई वारदात।
- वारदात से जुड़े साक्ष्यों को जानने के बाद एनजीओ भी महिला के सपोर्ट में नहीं है।
आरोपी युवकों को मिली थी क्लीन चिट
- एसएसपी ने बताया कि पूर्व में ही वारदात को लेकर पीडि़ता ने दो युवको पर शक जाहिर किया था।
- गोण्डा में रहने वाले दो युवकों पर शक जाहिर किया था।
- साथ ही पुलिस को तहरीर दी थी।
- इस मामले में पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है।
- जांच पड़ताल में सामने आया था कि वारदात के समय आरोपी युवकों की लोकेशन ऊंचाहार रायबरेली में पाई गई थी।
- जबकि वारदात लखनऊ के मोहनलालगंज में हुई थी।
अलीगंज इलाके में शनिवार शाम हुए महिला पर एसिड अटैक की घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। हालांकि एसिड गिरने से महिला के दाहिने तरफ का चेहरा और सीना झुलसा हुआ है, लेकिन महिला के शरीर पर किन परिस्थितियों में एसिड गिरा है इसका सबूत अभी तक नहीं मिल पाया हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Shivam Srivastava
I m curently working as a correspondant in up.org .
Ability to write creative and interesting articles.
Thorough knowledge of both print and broadcast news media.