उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 28 जनवरी को हुए डबल मर्डर के एक आरोपी राजवंत मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने युवक की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की और युवती की हत्या मामले को प्रेम प्रपंच का रूप देने के लिए की गई। उसके साथ इन हत्याओं में और भी तीन लोग शामिल थे।

  • जौनपुर के बर्रैयाकाजी गाँव में 28 जनवरी को जयहिंद मौर्य और प्रियंका यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी और यह बात फैलाई गई कि जयहिंद ने प्रियंका को गोली मारकर खुद को गोली मार ली है।
  • पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू की तो पता चला कि जयहिंद की मौत नुकीले हथियार के सिर में लगने से हुई है न कि गोली लगने से। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दोनों मौतों के बीच लगभग डेढ़ घंटे का अंतराल था।
  • पुलिस ने हत्या के आरोप में मंगलवार की शाम राजवंत मौर्य को गिरफ्तार किया। राजवंत, जयहिंद मौर्य का चचेरा भाई है।
  • उसने बताया कि जयहिंद ने बचपन में जयहिंद के कारण उसकी मां की मौत हो गई थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने तीन लोगों के साथ मिलकर पहले तो जयहिंद की हत्या की और फिर मामले को प्रेम प्रपंच का रूप देने के लिए उसने प्रियंका की भी हत्या कर दी। ताकि पुलिस को उस पर शक न हो।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें