राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली के दक्षिणी चौकी में तैनात एक दरोगा पर महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंची पीड़ित महिला का आरोप है कि मंदिर में शादी करने के बाद दरोगा ने धोखा देकर उसे छोड़ दिया। इतना ही नहीं अय्याश दरोगा ने कौशांबी जिले के सैनी कस्बे में दूसरी महिला से सगाई की। इसके बाद अब तीसरी महिला से ब्याह रचाने की फिराक में है। महिला के आरोप कितने सही हैं ये पुलिस को जांच का विषय है।

महिला का आरोप है कि हजरतगंज के दक्षिणी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह ने उससे शादी करके धोखा दिया है। महिला का आरोप मंदिर में शादी करने के बाद दरोगा ने धोखा देकर छोड़ दिया। आरोप है कि अय्याश दरोगा ने कौशांबी जिले के सैनी कस्बे में दूसरी से की सगाई। जानकारी होने के बाद सैनी कस्बे की शादी टूटी। इसके चलते दरोगा को लाखों का सामान वापस करना पड़ा।

आरोप है कि अब अय्याश दरोगा सीतापुर के सिधौली में विवाहित महिला के साथ शादी करने की फिराक में है। पीड़ित महिला का आरोप है कि दरोगा दूसरी महिला के साथ वैष्णो देवी गया था। मुख्यमंत्री से भी पीड़ित महिला कर शिकायत कर चुकी है। महिला हजरतगंज कोतवाली में भी अपना बयान दर्ज करा चुकी है। अय्याश दरोगा ने बहला-फुसलाकर कर उसे अपने जाल में फंसाया था। अलीगढ़ की रहने वाली महिला की Facebook के जरिए अय्याश दरोगा से दोस्ती हुई थी।

ये भी पढ़ें- पंकज सिंह को गोरखपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया

ये भी पढ़ें- 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 2018: सीट बेल्ट-हेलमेट दिवस पर नियमों का पाठ

ये भी पढ़ें- भाजपा विधायक का पति एसपी से बोला- पीएम मोदी से कहकर बर्खास्त करवा दूंगा

ये भी पढ़ें- बीकेटी तहसील में दबंग लेखपाल ने लहूलुहान करने के बाद युवक का तोड़ा हाथ

ये भी पढ़ें- महिला पुलिस इंस्पेक्टर के पीछे पड़ा युवक, रात में करता है परेशान

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 दिनों में 34 रैलियों को करेंगे संबोधित

ये भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा सप्ताह: हर 28 मिनट में एक व्यक्ति की हो रही मौत

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें