Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

दारोगा पर यौन शोषण का आरोप, शादी का झांसा देकर कई महिलाओं को छला

Police Sub Inspector accused of Women sexual harassment

Police Sub Inspector accused of Women sexual harassment

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली के दक्षिणी चौकी में तैनात एक दरोगा पर महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंची पीड़ित महिला का आरोप है कि मंदिर में शादी करने के बाद दरोगा ने धोखा देकर उसे छोड़ दिया। इतना ही नहीं अय्याश दरोगा ने कौशांबी जिले के सैनी कस्बे में दूसरी महिला से सगाई की। इसके बाद अब तीसरी महिला से ब्याह रचाने की फिराक में है। महिला के आरोप कितने सही हैं ये पुलिस को जांच का विषय है।

महिला का आरोप है कि हजरतगंज के दक्षिणी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह ने उससे शादी करके धोखा दिया है। महिला का आरोप मंदिर में शादी करने के बाद दरोगा ने धोखा देकर छोड़ दिया। आरोप है कि अय्याश दरोगा ने कौशांबी जिले के सैनी कस्बे में दूसरी से की सगाई। जानकारी होने के बाद सैनी कस्बे की शादी टूटी। इसके चलते दरोगा को लाखों का सामान वापस करना पड़ा।

आरोप है कि अब अय्याश दरोगा सीतापुर के सिधौली में विवाहित महिला के साथ शादी करने की फिराक में है। पीड़ित महिला का आरोप है कि दरोगा दूसरी महिला के साथ वैष्णो देवी गया था। मुख्यमंत्री से भी पीड़ित महिला कर शिकायत कर चुकी है। महिला हजरतगंज कोतवाली में भी अपना बयान दर्ज करा चुकी है। अय्याश दरोगा ने बहला-फुसलाकर कर उसे अपने जाल में फंसाया था। अलीगढ़ की रहने वाली महिला की Facebook के जरिए अय्याश दरोगा से दोस्ती हुई थी।

ये भी पढ़ें- पंकज सिंह को गोरखपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया

ये भी पढ़ें- 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 2018: सीट बेल्ट-हेलमेट दिवस पर नियमों का पाठ

ये भी पढ़ें- भाजपा विधायक का पति एसपी से बोला- पीएम मोदी से कहकर बर्खास्त करवा दूंगा

ये भी पढ़ें- बीकेटी तहसील में दबंग लेखपाल ने लहूलुहान करने के बाद युवक का तोड़ा हाथ

ये भी पढ़ें- महिला पुलिस इंस्पेक्टर के पीछे पड़ा युवक, रात में करता है परेशान

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 दिनों में 34 रैलियों को करेंगे संबोधित

ये भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा सप्ताह: हर 28 मिनट में एक व्यक्ति की हो रही मौत

Related posts

सीएम अखिलेश करेंगे ‘ePOS मशीन’ का शुभारम्भ, रतन टाटा भी रहेंगे मौजूद!

Divyang Dixit
8 years ago

जौनपुर : सिंगरामऊ स्थानीय थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Shashank
7 years ago

कलयुगी पिता ने तीन बेटियों को राजस्थान में बेचा, पांच बर्ष बाद छूट कर गृह जनपद पहुंची लड़की, पुलिस के पास पहुँच कर पिता की करतूत को किया उजागर, कलयुगी पिता घर छोड़कर फरार, पुलिस ने किया मुकद्दमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी, थाना नखाशा क्षेत्र का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version