कानपुर में महिला जज प्रतिभा की मौत के बाद कैंट पुलिस ने महिला जज के शव को टैंपो से पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचाया। यही नहीं करीब 3 घंटे तक उनके शव को अस्पताल में लावारिस छोड़ दिया गया। इस बीच वहां मौजूद कुत्तों ने टेंपो को घेर लिया तो वहां मौजूद पुलिस कर्मी कुत्तों को भगाता रहा।

  • शव को अस्पताल ले जाने से लेकर, वहां तैनात पुलिसवालों की व्यवस्था तक मजाक लग रहा था।
  • संवेदनहीनता देखकर वहां मौजूद मीडियाकर्मियों  ने इस हकीकत को कैमरे में कैद कर लिया।
  • जब पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की गई तो हैलेट चौकी की पुलिस हरकत में आई।
  • इसके बाद प्रतिभा का शव मुर्दाघर के भीतर ले जाया गया।
  • हैलेट चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजनों के ना आने और पंचायतनामा ना भरने के कारण शव को बाहर रोकना पड़ा।

policeman-carying-pratibha-body-for-autopsy

हमारी खबर पर एसएसपी शलभ माथुर ने लगायी मुहर!

पैनल में शामिल रही महिला डॉक्टरः

  • जज का शव होने के चलते पोस्टमार्टम हाउस में सभी मानकों को पूरा किया गया।
  • डॉक्टरों के पैनल पोस्टमार्टम होने के साथ ही वीडियोग्राफी भी करायी गई।
  • इस दौरान महिला डॉक्टर भी पैनल में शामिल रहीं, आमतौर पर महिला डॉक्टर शामिल नहीं होती हैं।
  • महिला डॉक्टर के कारण पोस्टमार्टम करने में देर हो गई।
  • छुट्टी के कारण महिला डॉक्टर मुश्किल से पोस्टमार्टम के लिए आने को तैयार हुयीं।

कानपुरः गर्भवती न्यायिक मजिस्ट्रेट की गला घोंटकर निर्मम हत्या!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें