[nextpage title=”samajwadi party” ]

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से ही क़ानून का राज स्थापित हो जाने की बाते कही जा रही है। मगर इसी कानून राज की आड़ में पुलिस भी काफी आक्रामक होती जा रही है। कुछ ऐसा ही मंजर उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में देखने को मिला जहाँ पुलिस ने सपा यूथ विंग के जिला अध्यक्ष की बेरहमी से पिटाई की। इसका वीडियो अब वायरल हो चुका है।

[/nextpage]

[nextpage title=”samajwadi party2″ ]

सपा जिलाध्यक्ष की हुई पिटाई :

  • बीते दिन बदायूँ जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में झड़प हो गयी थी।
  • इस दौरान पुलिस ने मौके से समाजवादी पार्टी के  यूथ विंग जिलाध्यक्ष को पकड़ लिया।
  • इसके बाद पुलिस उसे थाने लाई और जमकर लाठी से उसकी पिटाई कर डाली।
  • एक पुलिसवाले ने पहले अपने एक सिपाही को पकड़ कर सपा नेता को मारने का तरीका बताया।
  • इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष को उसी तरीके से पकड़ कर उसकी पिटाई कर डाली।
  • सीएम योगी के बरेली में होने की सूचना से प्रशासन भी एक दम सावधान था।
  • मगर शाम को इस घटना में हुई फायरिंग से पुलिस प्रशासन में कोहराम मच गया।
  • इसी कारण पुलिस ने भी सपा जिलाध्यक्ष को मौके से पकड़ कर थाने में उसकी धुलाई कर दी।

सौजन्य से : ANI

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें