उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आगरा, उसके बाद दिल्ली और मेरठ के दौरे से होकर मंगलवार की शाम को राजधानी लखनऊ पहुंच चुके हैं, इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 10 मई को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे।

सुबह 10.30 बजे से बैठक का आयोजन:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को राजधानी लखनऊ में नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे।
  • यह बैठक सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी।
  • गौरतलब है कि, नीति आयोग के वाईस प्रेसिडेंट डॉ० अरविन्द पानगडिया के नेतृत्व में करीब 25 सदस्यों का दल सीएम योगी से मिलेगा।
  • जिसकी जानकारी कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने दी।

बैठक में 7 बिन्दुओं पर होगी चर्चा:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे।
  • जिस दौरान बैठक में कुल 7 बिन्दुओं पर चर्चा होगी।
  • जिनमें यूपी में बदलाव लाना,
  • कृषि और किसानों की आमदनी को दोगुना करना,
  • बिज़नेस के लिए अच्छा माहौल बनाना,
  • स्वास्थ्य सेवाओं,
  • ग्रामीण विकास,
  • पेयजल-टॉयलेट्स,
  • एजुकेशन पर चर्चा होगी।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दी जानकारी:

  • कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने यह जानकरी दी।
  • जिसमें उन्होंने बताया कि, कृषि और किसानों पर चर्चा बैठक की प्राथमिकता है।
  • इसके अलावा कुपोषण को लेकर भी चर्चा कर समाधान ढूँढा जायेगा।
  • साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर किया जायेगा।
  • बुंदेलखंड में जलापूर्ति की समस्याओं के निराकरण के लिए भी आयोग से चर्चा की जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें