मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को डा0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में नवजात शिशुओं के माता-पिता को पौधा भेंट किया। साथ ही उन्होंने कहा कि ये अभी तक सबसे अलग और अनोखी मुहिम है जिसमें पर्यावरण को बढ़ावा देने का प्रयास पीआर प्रोफेशन्लस के द्वारा किया गया है।इस तरह का अभियान देश के कोने कोने में चलना चाहिए। पीआर प्रोफेशन्लस (पीआर कंपनी) के एमडी श्री सर्वेश तिवारी व जनरल मैनेजर रूपाली चंद्रा ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
ये भी पढ़ें :अब यहाँ भी मिला मच्छर का लार्वा!
पीआर प्रोफेशन्लस ने चलाया अभियान
- आकड़ों पर नज़र डालें तो देश में लगभग हर मिनट में 74717 की दर से बच्चों का जन्म हो रहा है।
- और प्रतिदिन 3313 लाख की बढ़ोत्तरी हो रही है।
- अगर हम इसी औसत से एक-एक पौधा लगाये तो पूरे देश में हर तरफ हरियाली रहेगी।
- वही जिस तरह से प्रसूती महिला अपने नवजात शिशुओं का पालन पोषण करती है।
- ठीक उसी तरह हम सब अगर एक-एक पेड़ को भी अपने निर्धारित जगहों पर लगाएं।
- ठीक तरह से देखभाल करे तो वो पौधा हमारे आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर और स्वस्थ वातावरण प्रदान करेगा।
ये भी पढ़ें :अब दिव्यांगों को मिलेगा बेहतर रोजगार!
- कार्यक्रम में नवजात शिशुओं के माता पिता को नीम, बरगद, आंवला और गुलमोहर के पौधे भेंट किये गये।
- शुद्ध वातावरण को ध्यान में रखते हुए पौधे को प्लास्टिक थैलो मे देंने के बजाये कपड़े के थैले में दिया गया।
- पीआर प्रोफेशन्लस ने समाज के हित के लिए पहले भी ऐसे कई कार्यक्रम अन्य शहरो में किये हैं।
- उन्होंने बताया कि पटना, हैदराबाद, नोएडा और गुड़गांव में भी पौधें भेंट कर चुके हैं।
- उनका ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें :भाजपा की महिला ‘कार्यकर्ता’ हुई छेड़खानी का शिकार!