पिछलें कई दिनों से चल रहे पारिवारिक घमासान के चलते सीएम अखिलेश यादव ने सपा सुप्रीमो के साथ बीती शाम बैठक की थी। इस बैठक में तय किया किया गया कि मुख्यमंत्री अखिलेश अपने चाचा शिवपाल को उनसे लिए गए सभी विभाग वापिस देंगे।

नेताजी ने निकाला समस्या का हल :

  • समाजवादी पार्टी में चल रहे लम्बे घमासान के बाद शिवपाल सिंह यादव से लिए गए सभी विभाग उन्हें वापस कर दिये गये।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यालय से ट्वीट कर देर रात यह जानकारी दी गयी।
  • गौरतलब है कि सीएम ने शिवपाल से सिंचाई, लोक निर्माण, राजस्व और सहकारिता विभाग लेकर समाज कल्याण विभाग दे दिया था।
  • इसके अलावा ट्वीट कर गायत्री प्रसाद प्रजापति को दुबारा मंत्रिमण्डल में शामिल करने की जानकारी भी दी गयी है।
  • हालांकि सरकार द्वारा प्रजापति को मंत्री पद की शपथ दिलाने की तिथि अभी तय नहीं की गयी है।
  • आपको बता दें कि पिछले दिन शिवपाल सिंह यादव ने देर रात प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से भी इस्तीफ़ा दिया था।
  • जिसे मुख्यमंत्री अखिलेश ने इस्तीफा नामंजूर करते हुए उनसे वापस लिए गए मंत्रालय वापस करने को कह दिया है।
  • हालांकि दोनों के बीच दीपक सिंघल पर फैसला बाद में किया जाना निर्धारित हुआ।

यह भी पढ़े : रेलवे की जमीन पर सपा जिलाध्यक्ष का अवैध कब्ज़ा !

प्रदेश अध्यक्ष से हटाने का लगा बुरा :

  • सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह से मिलने के बाद एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि वे नेताजी जी की सभी बात मानते है।
  • अतः वे उनकी बात मानते हुए गायत्री प्रसाद को दुबारा मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे।
  • परन्तु इस बार उन्हें खनन विभाग नहीं बल्कि कोई और विभाग मिलेगा।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया जाने का उन्हें काफी बुरा लगा जिसका असर सभी ने देखा।
  • शायद कम उम्र का होने की वजह से मैंने ऐसा निर्णय ले लिया।
  • साथ ही अखिलेश ने कहा कि परिवार में किसी भी प्रकार का झगड़ा नहीं है।
  • यह सब झगड़ा सिर्फ इस मुख्यमंत्री पद की वजह से है।

यह भी पढ़े : टिकट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, कौन होगा टिकट बंटवारे का “बॉस”?

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें