Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

40 राजनैतिक दलों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव

shivpal yadav new party

shivpal yadav new party

आगामी लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन होने की संभावनाएं दिखायी दे रहे है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं कि सपा और बसपा का गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा। हालाँकि अब तक बसपा की तरफ से इस बारे में कोई भी रुख साफ़ नहीं हो सका है। इस बीच सपा के बागी और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाते हुए कई दलों से गठबंधन कर लिया है।

40 दलों से प्रगतिशील सपा ने किया गठबंधन :

शिवपाल यादव की नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने यूपी में 40 दलों से गठबंधन कर लिया है। ये सभी दल शिवपाल यादव संग मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के दफ्तर में एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में प्रगतिशील सपा के साथ गठबंधन में शामिल सभी दलों के पदाधिकारियों ने शिवपाल यादव से मुलाकात की। दारुलशफा के कॉमन हॉल में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय ने प्रेसवार्ता करते हुए 40 दलों के गठबंधन का एलान किया।

चुनावी तैयारियों में जुटे शिवपाल यादव :

समाजवादी पार्टी से अलग होकर अब शिवपाल सिंह यादव पूरी तरह चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। वे यूपी के जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और संगठन को मजबूत कर रहे हैं। शिवपाल यादव का दावा है कि लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया लोगों के सामने एक नया विकल्प बनकर उभरेगी। इसके अलावा शिवपाल यादव अपनी पार्टी में दूसरे दलों के असंतुष्ट नेताओं को शामिल कर रहे हैं। सपा के असंतुष्ट नेता बड़ी संख्या में प्रसपा का दामन थाम रहे हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान मिठाई खा कर बच्चे हुए बीमार!

Mohammad Zahid
8 years ago

रखपुर– CM योगी पूजा अर्चना के बाद गए अपने कक्ष में

kumar Rahul
7 years ago

बसपा ने किया सपा के आगे आत्मसमर्पणः डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Bharat Sharma
7 years ago
Exit mobile version