Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मिर्जापुर: चौधरी श्याम नारायण यादव को बनाया गया प्रगतिशील सपा का जिलाध्यक्ष

pragatisheel samajwadi party

pragatisheel samajwadi party

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाकर शिवपाल सिंह यादव ने अब सपा से सुलह की सभी उम्मीदों को खत्म कर दिया है। शिवपाल यादव ने अपनी नयी पार्टी के संगठन का विस्तार करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की मिर्ज़ापुर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस मौके पर मौजूद मंडल प्रभारी जय सिंह ने कहा कि सभी दलों के असंतुष्ट नेताओं, कार्यकर्ताओं का हम स्वागत करते हैं और वे आएंगे तो पार्टी में उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी दल से गठबंधन की बात को सिरे से इंकार किया।

संगठन का हुआ विस्तार :

शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष पद पर चौधरी श्याम नारायण यादव को मनोनीत किया गया है जबकि संजय सिंह को उपाध्यक्ष, लक्ष्मण उमर को प्रमुख महासचिव, विनोद पटेल, कन्हैया लाल यादव, रामचंद्र यादव, मनीष मिश्रा व आल्हा ¨सह को महासचिव बनाया गया है। जगदीश सिंह नवगठित पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा आशीष त्रिपाठी, संजय पांडेय, विनोद चौधरी, लालचंद्र यादव, रमेश चौधरी, लल्लू प्रसाद यादव, मारुफ खां, दयाशंकर यादव, मनोज ¨सह और योगेश यादव को सचिव पद पर नियुक्त किया गया।

किसी दल से समझौता नहीं करेंगी पीएसपी :

पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की नवगठित पार्टी के मंडल प्रभारी जय सिंह ने 12 सदस्यों के नाम की भी घोषणा की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारा किसी भी दल से समझौता नहीं हुआ है और हमारी पार्टी सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साथ ही कहा कि सिर्फ मुलायम सिंह यादव के सीट से पार्टी कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बता दें कि शिवपाल खुद कई बार सार्वजनिक मंच से मुलायम को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की बात कह चुके हैं।

Related posts

बुलंदशहर: यूक्रेन से सकुशल बुलंदशहर लौटी भारत की बेटी।

Desk
3 years ago

केजीएमयू के प्रोफेसर पर महिला डॉक्टर ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का केस

Sudhir Kumar
6 years ago

भाजपा कार्यालय पर कोटेदारों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version