प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश महिला कार्यकारिणी की प्रथम महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रसपा लोहिया पार्टी मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर रणनीति बनाई। शिवपाल ने महिलाओं को चुनाव में आगे करने का फैसला लिया। वहीँ गठबंधन पर करारा हमला भी किया। प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की प्रदेश कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची जारी की है। पहली सूची में प्रदेश के 126 पदाधिकारियों/सदस्यों के नाम इस लिस्ट में जारी किये गए हैं।

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कोई भी लड़ाई हो जहां- जहां लड़ाई में महिलाओं ने भाग लिया उस लड़ाई में सफलता मिली है। जो 2019 की चुनौती है उसमें भी हमे सफलता मिलेगी। 2019 और 2022 का जो हमारा लक्ष्य है उससे दूसरे दलों को अभी से चिंता हो गई है। पहले वो समझ रहे थे प्रसपा 4 से 5 सीट जीतेगी। लेकिन दो दिन पहले हमारी बात हुई तो कह रहे है प्रसपा 15 सीट जितने वाली है। अभी ढाई महीने हुए है और चुनाव में समय है जिस तरह पार्टी मेहनत कर रही है हम हर माह 5 सीटे बढ़ाएंगे। हम 25 से 30 सीट जीतेंगे। यदि हम इतनी सीटे जीतेंगे तो प्रसपा इस प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी होगी। शिवपाल ने कहा हम समाजवादी पार्टी से हटना नहीं चाहते थे हम चाहते थे एक रहें। माया और अखिलेश के आरोप पर शिवपाल ने कहा कि कल गठबंधन हुआ कौन आरोप लगा रहा क्या आरोप लगा रहा। वो हम पे आरोप लगा रहें है।

बसपा और सपा में जो आरोप लगा रहे जब इनकी पार्टी का जन्म हुआ होगा और जो दूसरे है सपा से आरोप लगा रहे उनका जन्म हुआ होगा। तबसे हम बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। सपा की महिलाओं ने भी संघर्ष उस वक्त किया था। पुलिस से मुठभेड़ होती थी तो हमारी रक्षा के लिए बहने आगे आती थी। कितने चुनाव हमने बहनों के बल पर जीते है। जब सपा लोकसभा में 5 सीट पर आ गई थी और मोदी सरकार बन चुकी थी। हमारी 12 सीट बीजेपी जीत गई थी बाद में विधायको की हारी 9 सीट सपा ने जीती थी। शिवपाल ने कहा 2003 से पहले इस प्रदेश में कौन सीएम था जो कल बोल रहे थे। कितना जुर्म पूरे प्रदेश में था लूट थी। जो बेटियां पुलिस में भर्ती हो गई थी उनपर आरोप लगे थे उन लड़कियों ने बहादुरी दिखाई थी विधानसभा के सामने लाठियां खाई थी। आप क्या कर रही थी? चीनी मिल घोटालों, खनन घोटालों में क्या क्या नहीं हुआ। ट्रांसफर पोस्टिंग से लेकर क्या क्या नहीं हुआ बिना दस्तखत के सब कुछ हुआ।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा हमारे पास जिम्मेदार विभाग रहे। ये लोग घबराए हुए हैं। हमने पहले ही कहा था गठबंधन करो। भारतीय जनता पार्टी को हटाओ मैंने बहुत इंतजार किया। हमे मजबूर कर दिया तब मैने प्रसपा बनाई। मैं नेता जी के साथ भी दो बार मंत्री रहा मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगा। इन पर कितने आरोप हैं। यह सही है इस गठबंधन में भी पैसा लिया होगा ये गठबंधन नहीं है ये ठग बन्धन है। पैसों के लिए सरकार में आना चाहती है। बीजेपी ने सिर्फ नारे दिए थानों से लेकर तहसील स्तर पर महिलाओ पर अत्याचार हो रहा कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं। हमारा लक्ष्य है 2019 में सबसे बड़ा दल बनकर आये और 2022 में प्रदेश से इन भ्रष्ट सरकारों को हटाकर और भ्रष्ट दलों को बेनकाब करना है। इनको दूर करना है इनको हैसियत में लाना है।

Pragatishil Samajwadi Party Lohiya State Committee List
Pragatishil Samajwadi Party Lohiya State Committee List

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें