Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पीसीएस में 45वीं रैंक लाकर प्रज्ञा ने पिता के सपनों को किया साकार

अयोध्या । अयोध्या जिले की मिल्कीपुर तहसील के ग्राम रेवना के मजरे तुलापुर निवासी स्वर्गीय जय प्रकाश पांडेय (पूर्व एडिशनल एसपी) की होनहार सुपुत्री प्रज्ञा पांडे का उपजिलाधिकारी के पद चयन हुआ है। चार वर्ष पहले इनके पिता जय प्रकाश की कैंसर से मौत हो गई थी।

पिता के सपने को किया साकार।

लखनऊ के गोमती नगर स्थित विकल्प खंड में रहकर प्रज्ञा पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश पीसीएस की परीक्षा में 45वीं रैैंक लाकर 1990 बैच के पीपीएस अधिकारी रहे स्वर्गीय पिता जयप्रकाश पाण्डेय के सपनों को साकार किया है। प्रज्ञा के पिता की एडिशनल एसपी पद पर रहते हुए वर्ष 2016 में गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। उसके बाद ही प्रज्ञा ने मदनमोहन मालवीय विश्वविद्यालय गोरखपुर से बीटैक करने के बाद ही पिता की तरह से सिविल सर्विस में जाने का सपना संजो लिया और तीन वर्ष की कड़ी मेहनत में उसे प्राप्त भी कर लिया। उनकी स्कूली शिक्षा रायबरेली से हुई थी।

दूसरे प्रयास में मिली सफलता।

पीसीएस परीक्षा में प्रज्ञा का यह दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में वह लिखित परीक्षा तक ही पहुंच सकी थी। एसडीएम के पद पर चयनित प्रज्ञा की महिलाओं में 13वीं रैंक है। प्रज्ञा का कहना है कि उन्होंने सिविल सर्विस में जाने का सपना पिता के निधन के बाद लिया और गृहणी मां के सानिध्य में सफलता प्राप्त की।

प्रज्ञा का बड़ा भाई अभिषेक पाण्डेय भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। प्रज्ञा के चयन पर सचिवालय में अनुभाग अधिकारी पद पर कार्यरत चाचा हरिश्चंद्र पाण्डेय ने कहा कि आज बिटिया ने पिता के रिक्त स्थान की भरपाई कर उनका सपना साकार किया है। जो हम परिवार वालों के लिए खुशी का क्षण है।

Related posts

आज से अपना ‘पहला वादा’ पूरा करेगी योगी सरकार!

Divyang Dixit
8 years ago

‘कर्नल कमांडेंटों’ की बैठक में दिखा जवानों का जज्बा!

Sudhir Kumar
8 years ago

मानिकपुर से टिकरिया खिचड़ी मेला जा रही टेम्पो पलटने से 1युवक की मौत 5 गम्भीर रूप से घायल। मानिकपुर अस्पताल में कराया गया भर्ती। एक कि हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल किया गया रिफर। मारकुंडी थाना क्षेत्र के छेरिहा खुर्द गांव के पास की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version