उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। पिछले दिनों बृजेश पाठक, स्वामी प्रसाद मौर्या जैसे कई बड़े-बड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस क्रम में अब यूपी में कांग्रेस की यूपी में सबसे बड़ी नेता रीता बहुगुणा जोशी भी बीते दिन भाजपाई हो गयी है। रीता का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

प्रमोद तिवारी बनेंगे भाजपा के सदस्य :

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार ब्राह्मण मतदाताओ पर सभी राजनीतिक दलो की नज़र है।
  • इसी कारण बसपा से सतीश चन्द्र मिश्र, कांग्रेस से शीला दीक्षित ब्राह्मण वोटरों को रिझाने के प्रयास में लगे है।
  • सूत्रों से खबर मिल रही है कि रीता बहुगुणा के बाद अब कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी भी भाजपा में आने वाले है।

https://twitter.com/ipsingh1432/status/789044614544052228

  • बीजेपी के एक वरिष्ठ प्रवक्ता आई पी सिंह ने बीते दिन ट्वीट कर प्रमोद तिवारी के भाजपा में आने की बात कही है।
  • इस मुद्दे पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि वे भाजपा प्रवक्ता आई.पी.सिंह को जानते तक नहीं है।

यह भी पढ़े : ‘भाजपा नेत्री’ रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ में करेंगी प्रेस कांफ्रेंस!

  • मैं आजीवन सिर्फ कांग्रेस का ही एक ईमानदार कार्यकर्ता बन कर रहूँगा।
  • बीते दिनों भाजपा में आये सभी दिग्गजों के पार्टी छोड़ने की चर्चासोशल मीडिया पर जोरो से चली थी।
  • प्रमोद तिवारी के अलावा राजा भैया के भी भाजपाई बनने की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो से चल रही है।
  • सूत्र बताते है कि राजा भैया समाजवादी पार्टी से इन दिनों बिलकुल भी खुश नहीं चल रहे है।

यह भी पढ़े :दस के बदले हो सकता है दो लाख का नुकसान

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें