उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर सूबे की राजधानी में पहुँच चुके हैं। प्रशांत किशोर पार्टी कार्यकर्ताओं को 2017 के चुनावों के लिए आगे की रणनीति बताएँगे।
प्रियंका हो सकती हैं मुख्य चेहरा:
उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में कांग्रेस प्रदेश का चेहरा प्रियंका गाँधी को बना सकती है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश के ब्राम्हणों के अलावा मुस्लिम और दलित वोटों पर भी ध्यान रहेगा। प्रशांत किशोर यह बखूबी जानते हैं कि, सूबे में 12 फीसदी ब्राम्हण वोटों के साथ सत्ता तक पहुंचना मुश्किल है।
प्रशांत किशोर ने ली बैठक:
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को आगे की रणनीति बताई।
- उन्होंने कहा कि, “कार्यकर्ताओं के लिए समानांतर व्यवस्था की जाये”।
- “हर एक सीट के लिए 250 कार्यकर्ता होंगे”।
- “चुनाव से तीन महीने पहले टिकट वितरण किया जायेगा”।
- “40 फीसदी टिकट युवाओं के खाते में जायेंगे”।
- एक तरह से प्रशांत किशोर ने यूपी संगठन को किनारे लगा दिया है।
- मंच पर खत्री-मिस्त्री और उनकी टीम भी मौजूद थी, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान कुछ भी नहीं बोला।
- वहीँ प्रशांत किशोर ने यूपीसीसी की जमकर उपेक्षा की।
- उन्होंने ये भी कहा कि, “कार्यकर्ताओं को राहुल से सीधे जोड़ना मेरा काम”।
- इसके अलावा,” टीम लीडर यूपीसीसी को नहीं प्रशांत किशोर को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार